उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बच्चों के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला,मुकदमा दर्ज।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रामचंद्रही निवासी सोनू पुत्र रामचंद्र मौर्य ने निचलौल थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर अवगत कराया है की गुरुवार की सुबह बच्चो की बात को लेकर उनके बगलगीर विवेक मौर्य से बिबाद हो गया था,जिसको लेकर शुक्रवार की शाम को अपने एक दोस्त की मदद से एक महाविद्यालय के निकट घेर कर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल युवक को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य के निचलौल भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया गया वर्तमान में युवक का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।

युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!