उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

नारायणी गंडक नदी के टेलफाल पर बांध का निर्माण तेज।

बरसात से पहले पूरा होगा काम किसानों की फसल होगी सुरक्षित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

नेपाल के नवल परासी जिले के सुस्ता गांव पालिका से होकर बहने वाली नारायणी गंडक नदी के महराजगंज के टेलफाल भेडियारी गांव के पूरब ठोकर नंबर एक पर बांध का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध का निर्माण जल स्तर से ऊपर तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासी विजय, प्रमोद, जनार्दन, शिवमंगल, दयानंद का कहना है की बरसात में नेपाल की पहाड़ियों पर मूसलाधार बारिश के बाद नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां के किसानों के खेतों को तबाही मचाती है। यह नदी महाराजगंज कुशीनगर होते हुए बिहार के गंगा नदी में मिल जाती है। सिंचाई विभाग को लिंक बांधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर साल बरसात से पहले करोड़ों रुपए खर्च कर नारायणी गंडक नदी के बांधों की मरम्मत कार्य होता है। इससे नदी के किनारे बसे गांव के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। सिंचाई खंड द्वितीय के जे रविंद्र यादव ने बताया कि नारायण गंडक नदी के टेलफाल ठोकर नंबर एक पर ब्लॉक ढालने का कार्य तेजी से प्रारंभ है। बरसात से पहले बांध को मजबूत कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!