पुलिस ने सीमावर्ती चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के दिशा निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी ने बुधवार को झुलनीपुर, तेरे चार पुल, कनमिसवा तथा विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहनों का चालान एवं संबंधित व्यक्तियों की चेकिंग की गई। चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के कागजात और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने तीन सवारी बैठाने अधूरे कागजात रखने वाले व्यक्तियों की जांच की गई। चार वाहनों का चालान काटा गया। वहां चालकों को जागरुक करते हुए बताया गया कि बिना हेलमेट वाहन न चलाएं, तीन सवारी बैठाकर यात्रा न करें, नाबालिक बच्चों को गाड़ी चलाने न दें, तथा शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें। जिससे आपके और आपके परिवार की सुरक्षा हो सके। इस मौके पर जवान उप निरीक्षक कपिल प्रजापति, मुरलीधर यादव, सुशील कुमार सिंह, अंकित यादव, परमेश्वर यादव, रविकांत उपाध्यक्ष, आनंद यादव मौजूद रहे।



