उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

ठेकेदार कल्याण सीमित की नई नियुक्ति।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता,  महराजगंज

उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति की जिला इकाई निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग महराजगंज में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। रविवार को कस्बे के अंकुर पैलेस में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रभाकर उपाध्याय को अध्यक्ष चुना गया।संरक्षक मंडल के सदस्य संजय प्रकाश सिंह, महबूब आलम, सुनील राय और हरिनंदन उपाध्याय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रमोद सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर मनीष सिंह, राकेश गुप्ता और अभय सिंह को चुना गया। (युवा नेता) सिद्धार्थ पांडेय को कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।मंत्री पद पर अजय यादव, रिंकू सिंह, प्रदीप नायक, हरिकेश कसौधन, राजन पाठक और विजय पांडेय को चुना गया। आशुतोष मिश्रा को संगठन मंत्री बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में हृदय नारायण पांडेय, चंदन तिवारी, मुकेश मिश्रा, दुर्गा पांडेय, सत्यवान पाठक, सुनील सिंह, कुंज बिहारी निषाद समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!