उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से उपभोक्ता हलकान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती एव लो वोल्टेज की समस्या ने सिसवा व आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।किसी क्षेत्र में 11 घण्टे तो कही 18 घन्टे बिजली रही गुल।सिसवा उपकेंद्र से सिसवा टाउन, पी.टी. डब्लू, नार्थ गंढक व निचलौल सहित चार फीडर संचालित होते हैं।सिसवा उपकेंद्र के 33 केवीए से चलने वाली सिसवा टाउन व देहांत की तीनों फीडरों की सप्लाई 5 व 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की टैस्टिंग के चलते लगभग 11 घण्टे विद्युत सप्लाई बंद रही।कोई पूर्व सूचना नही होने के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अधिशासी अभियंता सुजीत चौरसिया से जानकारी के लिए प्रयास करने पर उनका मोबाइल रिसीव नही हो रहा था।दोपहर दो बजे गुल बिजली रात में एक बजे बहाल हुई लेकिन कई वार्डो में सुबह सात बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।भीषण गर्मी और उमस से परेशान अधिकतर व्यापारियों ने देर रात तक सड़को पर भ्रमण करते हुए उच्चाधिकारियों से संज्ञान लेकर सिसवा की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!