चौकी प्रभारी को न्याय व विदेशी झंडा लहराने वालों पर कार्रवाई की उठी मांग
लार में हिंदूवादी संगठनों की बैठक

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। आज दिनांक 4 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को अपरान्ह दुर्गा मंदिर में हिन्दू संगठनों की बैठक हुई। बैठक की भनक लगते ही लार के प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी मंदिर पर पहुंचकर बैठक में उपस्थित लोगों से वार्ता कर उनके विचार सुने।
बैठक में मुख्य रूप से मेहंदी जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा फहराए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की गयी। इतना ही नहीं पहली बार किसी दरोगा के पक्ष में उतर कर लोगों ने उनके समर्थन में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी निरंतर सरकार को बदनाम करना चाहते हैं, लार कस्बा में धार्मिक जुलूस में विदेशी झंडा लहराने वालों पर केस दर्ज कर चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने सराहनीय कार्य किया। उनका सम्मान होना चाहिए था, लेकिन उन्हें लाइन हाजिर किया गया। हम सभी इस कार्रवाई की निंदा करते हैं। चौकी प्रभारी पर की गयी कार्रवाई को वर्ग विशेष के दबाव में की गयी कार्रवाई बताई गयी । बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि 9 जुलाई को लार में एक विशाल जनसभा आयोजित होगी।
इस अवसर पर हृदयानन्द सिंह, अरुण कुमार सिंह गुड्डू, अरुण पाण्डेय, बलबीर सिंह दादा, करुणेश सिंह, राजेश सिंह, चुनचुन सिंह, विष्नु कांत तिवारी, विपुल तिवारी, प्रशांत कुशवाहा, कमलेश तिवारी, राजन प्रताप सिंह, वशिष्ठ विश्वकर्मा, शीतल आर्य, राजेश आर्य, गुलाब चंद्र, देवेंद्र प्रताप सिंह राजू , संजय वर्मा, सोनू साहनी, प्रमोद सिंह, शिवम सिंह, गोवर्धन सिंह, अंकुर मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, प्रधान सुनील शाह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



