स्कूलों के विलय का विरोध, सांसद को सौंपा ज्ञापन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया।परिषदीय स्कूलों के विलय को लेकर शिक्षक संघ मुखर हो गया है।शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लार से जुड़े शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष डॉ गोविंद मिश्रा और महामंत्री राजकपूर के नेतृत्व में सांसद रमाशंकर विद्यार्थी व पूर्व विधायक गजाला लारी को पत्रक सौंपा।डॉ गोविंद मिश्रा ने मर्जर के आदेश को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस आदेश से बच्चों का अहित होगा।कहा परिषदीय विद्यालयों में अधिकतर बच्चे गरीब परिवार से आते हैं। ऐसे में यदि विद्यालय बंद हो जाएंगे तो वह दूर दराज के विद्यालयों में शिक्षा हासिल करने कैसे पहुंचेगे। इससे वह शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।इसके साथ ही इस आदेश से यह भी जाहिर होता है कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों को समाप्त कर भर्ती नहीं करना चाहती है।वहीं हजारों रसोइयों की सेवाएं भी समाप्त हो जाएंगी।सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने संसद में स्कूल मर्जर का मुद्दा उठाने का आश्वाशन दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षा संवैधानिक अधिकार है और इससे किसी को भी वंचित नहीं किया जा सकता हैं। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह,अभिषेक सिंह ,देवेंद्र कुमार,संजय राव, कुलदीप सिंह,अविनाश गुप्ता, शिब्लू सिंह, कन्हैया पांडे आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।



