उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

विधायक ने पौधा लगाकर वन महोत्सव का किया शुभारंभ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

 

श्यामदेउरवा क्षेत्र के पिपरपाती सचिवालय परिसर में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को वन महोत्सव का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महा अभियान 2025’ के तहत आयोजित किया गया। विधायक ने आम और रुद्राक्ष का पौधा लगाया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलवंत विश्वकर्मा ने हरसिंगार का पौधा लगाया। आरोही द्वारा आंवला का पौधा लगाया गया। विधायक ने अपने संबोधन में भाजपा पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और उपस्थित जनता को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। सेक्शन प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नंदू दुबे, अभिनव पाण्डेय, क्षेत्रीय वन अधिकारी अवधेश कुमार मौजूद रहे। वन दरोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राम खदेरू प्रसाद, बीट प्रभारी उदयभान सिंह और राधेश्याम माली सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!