कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार में जापानी भाषा का शैक्षणिक कार्यक्रम

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले के लार स्थित कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के तत्वाधान में जापान फाऊंडेशन के सहयोग से जापानी भाषा का शैक्षिक कार्य अप्रैल मास से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जापानी भाषा के प्रशिक्षक तकाकी ओहनो का विद्यालय आगमन पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह ने मल्यार्पण कर उनका स्वागत किया |

तदोपरांत जापानी प्रशिक्षक द्वारा विद्यालय के कक्षा प्रथम से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी इस भाषा को सीख रहे है। जापानी भाषा के प्रशिक्षक ने छात्रो को जापानी भाषा के प्राथमिक ज्ञान के बारे में बहुत सहज रूप से अवगत कराया | इसी क्रम में बच्चो को मैथमैटिक्स में उपयोग करने वाले नम्बर एवं सामाजिक तौर पर बात व्यवहार का प्रशिक्षण दिया | इस प्रशिक्षण क्रम में विद्यालय के सह निदेशक अंशुमन सिंह ने बताया कि भारतीय भाषाओं के साथ-साथ जापानी भाषा का ज्ञान होना चाहिए क्योंकि भाषा समाज का दर्पण होता है और साहित्य हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करता है तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह उप प्रधानाचार्य विनित कुमार वर्मा, सीसी इंचार्ज सुकृति जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार अपने छात्रो के उज्जवल और सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।



