उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भूमि पूजन के साथ दूरभाष केंद्र समिति का दुर्गा पंडाल निर्माण शुरू।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल, पड़ोसी राज्य बिहार सहित पूरे मंडल में प्रसिद्ध सिसवा के दुर्गा पूजा को महोत्सव बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। श्री बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति दूरभाष केंद्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। मंगलवाल को पं.सुशील उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन कर ध्वज लगाया गया। इस दौरान समिति के संरक्षक लव कुश बिस्वास एवं अध्यक्ष गंगासागर जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष भव्य पंडाल के साथ माता की बंगाली प्रतिमा व गुफा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण के केंद्र होंगे। इस अवसर पर संजय जायसवाल, मुकेश जायसवाल, प्रभात सर्राफ, धीरज तिवारी, दिनेश यादव, उत्पल बिस्वास, विकास जायसवाल, आशीष खरवार, राकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!