अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गड़ौरा में बाजार करने आए युवक की अपाची बाइक चोरी।

बाइक चोरी की घटना से लोग हैरान, जांच में जुटी पुलिस।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गड़ौरा में बाजार करने आए एक युवक की बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की युवक ने ठूठीबारी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित सौरभ पुत्र हंशराज निवासी चटिया टोला महमदापुर निवासी ने बताया कि मंगलवार को अपाची बाइक से गड़ौरा बाजार करने गया था। जहां बाजार के बाहर बेसिक खड़ा कर खरीदारी करने चला गया। वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। जिसके बाद काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। बीते गुरुवार को भी कुसमा नेपाल निवासी असरफ पुत्र अमारुद्दीन की बाइक ठूठीबारी साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई थी। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!