महराजगंज में खाद आपूर्ति व निगरानी को लेकर डीएम सख्त, पारदर्शी वितरण के निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद में खाद की उपलब्धता, ओवर रेटिंग, अवैध भंडारण और उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग रोकने को लेकर कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। एआर कोऑपरेटिव ने अवगत कराया कि जनपद में 1900 मै. टन यूरिया उपलब्ध है। एचयूआरएल की 491 मै. टन की रैक 27 समितियों को भेजी जा चुकी है, जबकि आज यारा की 530 मै. टन यूरिया की रैक 29 समितियों को भेजी जा रही है। कृभको की 1300 मै. टन यूरिया की रैक कल प्राप्त होगी।डीएम ने निर्देश दिए कि कोई समिति खाद से वंचित न रहे। वितरण प्रक्रिया पारदर्शी हो, और भीड़ होने पर पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराया जाए। उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद न बांटे जाएं। निजी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि दुकानें समय पर खोलें और निर्धारित दर पर बिक्री करें। पॉस मशीन में अधिक स्टॉक दिखने पर सत्यापन कर कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि खाद की बिक्री पूरी तरह नियमानुसार और पारदर्शी होनी चाहिए।



