उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को भेजा पत्र।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

यू०पी० एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ) ने सीएम समेत अन्य विभागों को ज्ञापन सौंपा कर विभिन्न मांगों को लेकर मांग किया। गुरुवार को उक्त प्रदेश कार्यसमिति द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा के आवाह्न पर संगठन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कार्मिकों द्वारा जिला महराजगंज के माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अबरार आलम के माध्यम से सीएम योगी एवं अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। इन माँगों में मुख्य रूप से शिक्षणेत्तर कार्मिकों की पदोन्नति, उपार्जित अवकाश,चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन, आउटसोर्सिंग कार्मिकों के वेतन आदि से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की गयी है।इसी क्रम में ज्ञापन सौंपने के पूर्व उपस्थित सदस्यों ने सर्वप्रथम दिवंगत अध्यक्ष उमारमन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक ने कहा कि यदि समय पर इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो एक बड़े आन्दोलन से सरकार को बाध्य किया जाएगा। उपस्थित कार्मिकों ने हुँकार भरते हुए समवेत स्वर से अपना समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मृदुल चतुर्वेदी, जिला संयोजक अंशुमाली दूबे, जिला सदस्य राजीव गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा सहित जिले के सैकड़ों शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!