फतेहपुर

अखनई और जगन्नाथ झील के संरक्षण के लिए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की पहल

बुंदेलखंड की नदियों के लिए गंभीर हुई सरकार, मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

जल संरक्षण पर हुई उच्चस्तरीय वार्ता, फतेहपुर आएंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

“यमुना की सहेलियों की पीड़ा” का विमोचन जल्द, फतेहपुर आएंगे जल शक्ति मंत्री

ससुर खदेरी नदियों के पुनर्जीवन हेतु बुंदेलखंड राष्ट्र समिति का प्रभावशाली प्रयास

बुंदेलखंड की नदियों को लेकर चिंतित समिति, मंत्री से की ठोस कार्यवाही की मांग

बुंदेलखंड की झीलों-नदियों की पुकार पहुंची शासन तक, फतेहपुर में होगा विमोचन

खागा/फतेहपुर ::

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी ने प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्रीस्वतंत्र देव सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र की नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से ससुर खदेरी नंबर 1 और नंबर 2 नदियों के उद्गम स्थल — अखनई झील व जगन्नाथ झील — की वर्तमान स्थिति और पर्यावरणीय महत्व पर ध्यान आकर्षित किया गया।

प्रवीण पाण्डेय ने मंत्री जी से अनुरोध किया कि इन झीलों के संरक्षण, पुनर्जीवन और पर्यावरणीय विकास कार्यों को प्राथमिकता पर लिया जाए, ताकि इनसे निकलने वाली नदियाँ फिर से अविरल, निर्मल और जीवनदायिनी बन सकें।

प्रमुख बिंदु जिन पर चर्चा हुई:

अखनई झील और जगन्नाथ झील का वैज्ञानिक सर्वेक्षण व पुनर्जीवन

ससुर खदेरी-1 व 2 नदियों की धारा को फिर से जागृत करने की योजना

नदी क्षेत्र में वृक्षारोपण व जनजागरूकता अभियान

प्रवीण पाण्डेय ने कहा नदी केवल जलधारा नहीं, वह संस्कृति, कृषि और जीवन की आधारशिला है। यदि स्रोत सूखेंगे तो क्षेत्र का भविष्य भी संकट में होगा।

विमोचन हेतु आएंगे मंत्री

मुलाकात के दौरान प्रवीण पाण्डेय ने अपनी पुस्तक “यमुना की सहेलियों की पीड़ा” के बारे में भी जानकारी दी। मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने न केवल पुस्तक की सराहना की, बल्कि विमोचन के लिए शीघ्र ही फतेहपुर आने का आश्वासन भी दिया। यह पुस्तक यमुना की सूखती, संघर्षरत नदियों पर आधारित एक दस्तावेजीय चेतावनी है।

जल शक्ति मंत्री ने सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश देने की बात कही।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!