फतेहपुर

लंबी कूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन अपनी-अपनी योग्यता का युवा बच्चे दिखाएंगे हुनर

फतेहपुर/ खागा नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम सभा हरदो ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव के नेतृत्व में पिछले वर्ष की भांति इस बार भी लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों के युवा बच्चों को प्रतियोगिता में अपनी अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। लंबी कूद प्रतियोगिता में कई जनपदों के प्रतियोगिता के प्रति रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है प्रतियोगिता का आयोजन 3 सितंबर को खागा किशनपुर रोड स्थित लंबरदार मार्केट के करीब होना सुनिश्चित किया गया है । प्रतियोगिता के अंतर्गत कुशल योग प्रथम विजेता को साइकिल के साथ-साथ द्वितीय तृतीया उपविजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे! वहीं क्षेत्र के लोगों में खासकर बुजुर्ग लोगों में प्रतियोगिता होने पर खुशी की लहर दौड़ रही है! वही आयोजक हरदो प्रधान नागेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपे हुनर को उभारना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!