जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण।
किसानों ने सुनाई अपनी अपनी समस्याएं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को आनन्दनगर के मथुरानगर स्थित सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से खाद वितरण की स्थिति और इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। खाद लेने पहुंचे कई किसानों ने किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे धान की खेती में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद की आपूर्ति में कोई लापरवाही न हो और वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान फरेंदा तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, सीओ अनिरुद्ध कुमार, राजस्व विभाग के कर्मचारी और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने समिति के अभिलेखों की भी जांच की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।



