उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श प्रस्तुत करता है कम्पोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया।

प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार गौड़ के नेतृत्व में निपुणता और नवाचार का उत्कृष्ट कार्य।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

कम्पोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया आज शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। जहां इस विद्यालय के प्रधानाचार्य के कड़ी मेहनत से कई उत्कृष्ट उपल्ब्धिया हासिल की हैं।इस विद्यालय का संचालन प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार गौड़ कर रहे हैं,जिन्होंने 26 नवम्बर 2011 को विद्यालय की बागडोर संभाली थी।उस समय विद्यालय में नामांकन मात्र 139 बच्चों का था, जो आज बढ़कर 211 तक पहुँच गया हैं।यह दर्शाता है कि किस प्रकार से विद्यालय की गुणवत्ता और लोकप्रियता में वृद्धि हुई है।विद्यालय का क्षेत्रीय प्रभाव बहुत बढ़ा है।विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र भगवत नगर परसिया के दस टोले हैं साथ ही उदितपुर और नौडिहवा जैसे समीपवर्ती गाँवों से भीऊ आते हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास को मजबूती प्रदान की है।शिक्षक और प्रबंधन विद्यालय में कुल 6 शिक्षक कार्यरत हैं, जो छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। विद्यालय में स्वच्छ एवं हरित वातावरण, स्वच्छ पेयजल, हैंडवॉश स्टेशन, बालक-बालिका शौचालय, सभी छात्रों के लिए डेस्क-बेंच, सभी कक्षाओं में विद्युतीकरण, लाइट, पंखे, इनवर्टर, स्मार्ट क्लास और कम्प्यूटर शिक्षा जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।विद्यालय सभी 19 शैक्षिक पैरामीटरों पर पूर्णतः संतृप्त है।प्रधानाध्यापक को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिसमें निपुण विद्यालय पुरस्कार,जनपद स्तरीय बेस्ट शिक्षक पुरस्कार (दो बार),मंडल स्तरीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार,प्रदेश स्तरीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार,कुशीनगर एवं लखनऊ में आयोजित कार्यशालाओं में चयन हुआ है।विद्यालय में अध्ययनरत कई छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं चयन प्रक्रियाओं में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। इसमें मुस्कान एवं अंकित गुप्ता,नवोदय विद्यालय में चयन, प्रज्ञा विद्याज्ञान स्कूल में चयन,रवि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एन एम एम एस में चयन,शालू अटल आवासीय विद्यालय में चयन,संजना राज्य स्तरीय मीना मंच अवार्ड प्राप्त,खुशी एवं नंदनी जनपद स्तरीय निपुण बालिका पुरस्कार विजेता प्रधानाध्यापक के दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पित शिक्षकों की मेहनत से कम्पोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया आज एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित हो चुका है। शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास के क्षेत्र में यह विद्यालय एक प्रेरणास्रोत बन चुका है।

यह विद्यालय न केवल अकादमिक उपलब्धियों में अग्रणी है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!