अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एक नफर आरोपी गिरफतार, माननीय न्यायालय भेजा गया।

पुरन्दरपुर पुलिस ने मोहनापुर तिराहे किया गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा द्वारा आरोपियों के गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा था जिस के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ मार्ग दर्शन क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 161/025 धारा 64,351(2) बीएनएस से संबंधित एक नफर आरोपी श्री निवास पासवान पुत्र छोटे लाल पासवान निवासी ग्राम बसंतपुर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज उम्र करीब 40 वर्ष मुखबिर की सूचना पर मोहनपुर तिराहे से दिनांक 12/09/025 को समय करीब 21:05 बजे गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि थाना स्थानीय पर वादनी मुकदमा के तहरीरी सूचना बावत द्वारा वादिनी का फोटो मीडिया व फेसबुक पर वायरल की धमकी दे कर यौवन शोषण के संबंध में मुकदमा दर्ज था, नियमानुसार थाना अध्यक्ष पुरन्दरपुर मनोज कुमार राय व कांस्टेबल सुरेंद्र शाह गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि नियमानुसार आरोपी को गिरफ्तारी के आवश्यक कार्यवाई हेतु हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!