उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, तैयारियां पूरी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज ।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में शारदीय नवरात्र 2025 की भव्य तैयारी जोरों पर है। आचार्य विशुन देव त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर 2025, दिन सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है। विशेष बात यह है कि इस बार नवरात्रि की शुरुआत सोमवार को हो रही है, जिसके कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा का आगमन गज (हाथी) पर माना जा रहा है। इसे शुभ संकेत माना जाता है, जो वर्षा, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है।नवरात्र को लेकर फरेंदा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हैं। आस्था का केंद्र लेहड़ा देवी मंदिर, हरमंदिर खुर्द, (समय माता का स्थान) रानीपुर और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भव्य सजावट की गई है। माता के दरबारों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगे वस्त्रों से सजाया गया है।इसके साथ ही, नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। जगह-जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जहां भक्तजन श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिरों व पंडालों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, हवन और कन्या पूजन जैसे आयोजन किए जाएंगे। पुरन्दरपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह- जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!