उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी महराजगंज ने लेहड़ा मंदिर में दर्शन कर मातहतों से जाना हाल और दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

सिद्धपीठ  लेहड़ा माता मंदिर पर नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पहुंच कर दर्शन किया तत्पश्चात व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने दोपहर बाद लेहड़ा मंदिर पहुंच कर मंदिर में दर्शन किया। मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तैनात अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार वशिष्ट वर्मा, चौकी इंचार्ज निरंजन राय सहित तमाम मातहत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!