महाराजगंज

महराजगंज जनपद में सीडीओ की अध्यक्षता में हुई कृषी गोष्ठी का आयोजन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज जनपद के विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हमारा जनपद कृषि प्रधान है। यहाँ पर किसानों की आय अपेक्षाकृत कम है, इसलिए आवश्यक है कि किसान कृषि की आधुनिक विधाओं को अपनाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने मिश्रित कृषि व जैविक कृषि के फायदों के विषय मे भी बताया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों से संबंधित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु भी निर्देशित किया।
गोष्ठी के शुभारंभ में कृषि बीमा के प्रबंधक अमित कुमार द्वारा किसानों को कृषि बीमा के बारे में बताया गया। उनके द्वारा किसानों को बीमा का लाभ कैसे मिलेगा, किसानों को कैसे बीमा कराना है और बीमा कहाँ से कराना है जैसे बिंदुओं सहित फसल बीमा के बारे में बिस्तार से बताया गया।
ततपश्चात किसानों द्वारा गोवंशों में व्याप्त लम्पी वायरस के रोग थम के बारे में पूछा गया जिसपर जिला पशुचिकित्साधिकारी द्वारा इसके रोकथाम एवं इससे पशुओं को कैसे बचाया जा सकता व इसके घरेलू उपचार एवं दवा के बारे में भी बताया।
इसके बाद गोष्ठी को आगे बढ़ाते हुए घुघुली क्षेत्र के प्रगतिशील किसान द्वारा जैविक खेती के उपयोग और उसके लाभ के बारे में बिस्तार से किसानों को बताया और उनको जैविक खेती को ज्यादा से ज्यादा करने हेतु प्रेरित किया गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि रामशिष्ट, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!