महाराजगंज
दुष्कर्म मामले का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज जनपद के फरेंन्दा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेजार महदेवा में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। वही इस घटना का अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बुधवार को खुलासा किया। जिसमें आरोपी युवक के खिलाफ मु0अ0स0 391/2023 धारा 376एबी भादवि0 व 5 एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त मोहित पुत्र तुलसी गौड़ निवासी लेजार महदेवा थाना फरेंन्दा 26 वर्षीय को भैया फरेन्दा चौराहे से पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम फरेंन्दा कोतवाल अजीत प्रताप सिंह,नायब दरोगा हरिकिशोर मिश्रा,कांस्टेबल शिवकांत सिंह,कांस्टेबल नवनीत यादव,कांस्टेबल अजीत यादव रहें।



