अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

छेड़छाड़ का आरोपी को मिशन शक्ति टीम ने किया गिरफ्तार।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज मिशन शक्ति टीम ने स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है यह उक्त घटना शनिवार को नगर पंचायत की हरनामपुर चौराहे पर हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान ग्राम सभा मटिहनवा के टोला बडिहारी निवासी आरिफ मोहम्मद के रूप में हुई। छात्राओं की लिखित शिकायत पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तारकी।

थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि पीड़िता की सूचना पर आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इसके बाद मिशन शक्ति टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

इस अभियान में मिशन शक्ति टीम की उप निरीक्षक प्रिया वर्मा, उप निरीक्षक अर्चना यादव और आरक्षी बेबी शामिल थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!