
स्वाभिमान जागरण देवरिया।सलेमपुर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में स्थित सम्पूर्ण क्लासेज के परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने रंगोली बनाकर अपने प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने महिला सशक्तिकरण ,ऑपरेशन सिंदूर सहित कई रंगोली बनाकर लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया द्वारा डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि रंगोली घर की खुशी सकारात्मकता और जीवंतता का प्रतीक है ,यह हमारी संस्कृति और सभ्यता का द्योतक है।आज महिला सशक्तिकरण की आवाज बहुत ही तेजी से उठ रही है प्रतियोगिता के माध्यम से इसको और बुलंद करने का अवसर प्राप्त होता है।

संस्था के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों ने बहुत ही सलीके और तरीके से रंगोली सजाने का कार्य किया है। जो सराहनीय है। कक्षा 10 वीं की छात्राएं जिसमें राशि साहनी,रिया साहनी,अदिति मद्देशिया, प्रियंका चतुर्वेदी, रितिका यादव, जैस्मीन परवीन, अंजलि पाठक,अंशिका पासवान, श्रेया यादव, दीपशिखा सिंह ने महिला सशक्तिकरण को लेकर रंगोली सजाई। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छाया यादव, आंचल यादव, अनन्या कुमारी, चंदन गुप्ता, आयुष गौंड़,ऋषभ कुमार, मधु कुमारी, कृष्णा जायसवाल, विनायक त्रिपाठी, अनु पासवान, लक्ष्मी,अभय कुमार ने रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। कक्षा 12 वीं की छात्राओं आकांक्षा कुमारी, सुहानी शर्मा, सिद्धि तिवारी, श्रेया गुप्ता, अंशिका जायसवाल, सानिया, अंशिका यादव, श्रेया प्रजापति, विद्या चौहान सत्यान्शु पांडेय ने राम लक्ष्मण और सीताजी का रंगोली सजाया। कक्षा 11 वीं की अनुप्रिया जायसवाल, सुप्रिया कुशवाहा, खुशबू यादव, कृति मौर्या, अनन्या श्रीरावत, पलक बरनवाल ,पूजा यादव, रानी यादव, अक्षय निगा,प्राची चौरसिया, ब्यूटी शर्मा आदि बच्चों ने ने भी अपने रंगोली से उपस्थित अतिथियों को गदगद कर दिया।कार्यक्रम डायरेक्टर संपूर्णानंद पांडेय ने भी सम्बोधित किया।



