अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एक को जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सतीश शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी आमदही, थाना जहानगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में धारा 137(2), 64 BNS और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज  था। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष है। उसे पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!