एसपी संकल्प शर्मा ने लार का किया दौरा
गोलम्बर में की बैठक, सड़क पर पैदल मार्च

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दृष्टिगत आज दिनांक 18.10.2023 को देर शाम थाना लार पर नियुक्त बीट पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी । जिसके दौरान पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा कहा गया कि समस्त बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत रखे जाने वाली प्रतिमाओं की पूर्ण जानकारी रखेंगे तथा अपने अपने क्षेत्र में किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उस पर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे । बीट पुलिस अधिकारियों की प्रथम जिम्मेदारी होगी कि वह अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत पण्डालों की विस्तृत जानकारी रखें । हमारे थानों पर नियुक्त ग्राम प्रहरियों की क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में विशेष योगदान होता है जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र की स्थानीय जानकारी अच्छी होती है तथा यह अपने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव व कार्यप्रणाली से विशेष परिचित होते हैं जिससे इन्हें शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने में आसूचना संकलित हो पाती है। जिसका प्रयोग प्रत्येक बीट पुलिस अधिकारियों को करना चाहिए तथा अपने अपने क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों से लगातार संपर्क बनाये रखना चाहिए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना लार पुलिस कर्मियों साथ थाना लार क्षेत्रान्तर्गत चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया पैदल गस्त/ फ्लैग मार्च। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो,चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग करायी गई । पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पैदल गस्त के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए गए ।



