LIVE TVदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

कर्तव्यनिष्ठ बिजलीकर्मी रात आठ बजे चढ़ा दिए ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों ने लार के जेई गोरख गुप्ता और एसडीओ मनीष यादव का जताया आभार

चार दिन से अंधेरे में गर्मी की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को मिली राहत

 

लार। क्षेत्र के हरखौली गांव में लगातार तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर आखिरकार बुधवार की रात बिजली विभाग द्वारा बदल दिया गया। रात लगभग आठ बजे विभागीय कर्मचारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।
बीते चार दिनों से गांव के उपभोक्ता भीषण गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली न रहने से पेयजल संकट के साथ बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे थे।
बुधवार की रात जेई गोरख गुप्ता और एसडीओ मनीष यादव के निर्देशन में बिजली विभाग की टीम गांव पहुंची और देर शाम तक कार्य कर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करा दिया। विभागीय कर्मचारियों की मेहनत और तत्परता को देखकर ग्रामीणों ने उनकी सराहना की।
ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों की सक्रियता के चलते आखिरकार गांव में बिजली बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने बताया कि गुरुवार से उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!