LIVE TVखेलदेवरियाधर्मब्रेकिंग न्यूज़

नागपंचमी पर हुई कुश्ती प्रतियोगिता

अरुण मिश्र /स्वाभिमान जागरण

भलुअनी, देवरिया। नागपंचमी के पावन पर्व पर स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 8 गोविन्द बल्लभ पंत नगर (चकरा भार्गव) के प्राथमिक विद्यालय में खेल कूद के महत्व को बढ़ाने तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुश्ती और रस्सा कस्सी का खेल काफ़ी मनोरंजक रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विनोद कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य राम स्वरूप गुप्त रहे। छात्रो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयो मे पढाई के साथ साथ खेल कूद का कार्यक्रम होने से बच्चो के शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस दौरान सभासद प्रतिनिधी मनोज तिवारी, समाजसेवी एवं जिला व्यवस्था प्रमुख विनोद कुमार मद्धेशिया, पत्रकार पवन पाठक, जितेंद्र यादव,अरुण मिश्रा आदि ने संबोधित कर बच्चो का उत्साह बर्धन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, अभिषेक पाण्डेय, संजीव कुमार गौतम, श्रीमती कौशल्या देवी, श्रीमती दीपिका तिवारी, श्याम सुंदर,पूनम सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षको का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में उत्साहवर्धन के लिए सभी छात्रो को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कांदू द्वारा किया गया।
अर्जुन अमर राजवीर पवन समीर राजू उदय नारायण करण सत्यम साजन नीरज विराट निधि अनामिका संजना काजल संध्या रोशनी यह बच्चे कुश्ती की प्रतियोगिता में विजेता घोषित किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!