महाराजगंज
हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह सहित तीन के उपनिरीक्षक बनने पर थाना अध्यक्ष ने स्टार लगाकर दी बधाई

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, विभूति राव एवं अंजनी सिंह पदोन्नति पाकर उपनिरीक्षक बने हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं उपनिरीक्षक शान्तनु शर्मा ने उपनिरीक्षक बनने पर उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी। पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में से इनको भी उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नति दी गई है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि इस प्रोन्नति प्रक्रिया से निश्चित रूप से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा और अधिक मनोयोग से कार्य करेंगे। इस दौरान थाने के तमाम लोग उपस्थित रहे।



