स्वामीनारायण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, तीन दर्जन से अधिक छात्र हुए सफल
_सफल प्रतिभागियों को ट्रस्ट की ओर से किया गया सम्मानित

खखरेरू/फतेहपुर स्वामीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा नवंबर माह में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया गया। इसके बाद 4 दिसंबर को सफल छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से प्रमाणपत्र, स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री किट देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उनकी शिक्षा में सहयोग प्रदान करना था।
प्रतियोगिता में आसपास के विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रश्नपत्र में पूर्व कक्षाओं के स्तर के गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल थे। परिणाम में तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएँ सफल घोषित किए गए। कक्षा 6 से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों में से प्रत्येक श्रेणी के पाँच उत्कृष्ट छात्रों का चयन किया गया।
इंटरमीडिएट वर्ग के उत्कृष्ट छात्र रणजीत कुमार, चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज मानसी सिंह, धाता इंटर कॉलेज दोनों को ट्रस्ट की ओर से ₹500 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की गई।
हाई स्कूल वर्ग के सफल छात्र मनीष सिंह, चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज सत्यम, चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज इन दोनों को ₹400 प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
जूनियर वर्ग के उत्कृष्ट छात्र सरस्वती ज्ञान मंदिर, खखरेरू के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें से नित्या अग्रहरि नंदिनी पांडेय को ₹300 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
सम्मान समारोह में स्वामीनारायण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, हरिनारायण सिंह, पायल सिंह, मन्नू सिंह, तथा गुजरात से आए महन्त पंकज दास जी, उमेश दास जी, निखिल भाई सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के अध्यापक व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

