फतेहपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास मेडिकल कचरे का अंबार

स्वच्छता की अलख जगाने वाले स्वास्थ्य केंद्र में फैली गंदगी पर जिम्मेदार मौन

खखरेरू/फतेहपुर  नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों कचरे के ढेर में तब्दील होता नज़र आ रहा है। अस्पताल परिसर के चारों ओर मेडिकल उपयोग की गई सामग्री—जैसे खून से सनी पट्टियाँ, इस्तेमाल की गई सिरिंजें, ग्लूकोज़ की खाली बोतलें—बेतरतीब ढंग से फैली पड़ी हैं, जिससे गंभीर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे हैंडपंप के चारों ओर भी चिकित्सा कचरे का जमाव है। पीने के पानी के लिए पहुँचने वाले मरीज और परिजन गंदगी देखकर हैंडपंप का उपयोग करने से कतराते हैं।

जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल स्वच्छता का संदेश देने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा परिसर की स्थिति को लेकर बरती जा रही लापरवाही लोगों में नाराजगी पैदा कर रही है।

प्रसव के पास पान-गुटखा की लाल छींटें साफ दिखाई देती हैं, जबकि प्रसव कक्ष के निकट मेडिकल कचरे का बड़ा अंबार पड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि मरीजों के साथ आने वाली प्रसूताएँ और नवजात शिशु संक्रमण के गंभीर जोखिम में रहते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी अव्यवस्था में जच्चा-बच्चा की सुरक्षा “राम भरोसे” है।

परिसर में फैली गंदगी के संबंध में पूछने पर सी एम ओ नयन गिरि ने बताया कि अधीक्षक से सफाई के लिए आदेश दे रहे हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!