फतेहपुर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

खखरेरू / फतेहपुर — थाना क्षेत्र के भदौहां मोड़ के पास सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, रक्षपालपुर गांव निवासी शनि अपने बुआ और दादा के लड़के के साथ बाइक से जहांगीरनगर गहुरा निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था।

जैसे ही तीनों भदौहां मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शनि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

मृतक शनि दो भाइयों और बहनों में सबसे छोटा था।

उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मां मोनी देवी, पिता श्याम बाबू, बहन अंजलि और भाई बॉबी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी पर खखरेरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि—ट्रैक्टर को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।

युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!