फतेहपुर

लगभग दो दर्जन से अधिक पेड़ ठेकेदार द्वारा धराशाई

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरिया चौकी से लगभग 1 किमी से पहले प्रतिबंधित नीम के लगभग दो दर्जन से अधिक पेड़ ठेकेदार द्वारा धराशाई किया गया है
जहां एक तरफ सरकार द्वारा पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हर वर्ष हरे वृक्ष प्रत्येक ग्राम सभा में लगाकर उनकी देखभाल का दावा किया जाता है लेकिन ग्राम सभा आलमपुर गोरिया में प्रतिबंधित हरे नीम के लगभग दो दर्जन से अधिक पेड़ों को ठेकेदार के द्वारा धराशाई किया गया है जिसमें स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा सिर्फ कार्यवाही के नाम पर पल्ला झाड़ लिया जाता है जिससे वन माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हैं तभी उन्हें शासन प्रशासन की कार्यवाही का तनिक भी डर नहीं है तभी तो दिनदहाडे वन माफियाओं द्वारा प्रतिबंधित पेड़ो पर आरे चलाकर हरियाली को नष्ट किया जाता है
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार शुक्ला से बात करने पर बताया कि मुकदमा दर्ज करके कर्यवाही की जाएगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!