उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजव्यापार

विधायक ने बृजमनगंज के व्यापारियों की सुनी समस्या।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

 

बृजमनगंज में पटरी व्यापारियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करवाने व सब्जी व फल विक्रेताओं को साप्ताहिक बाजार से हटाने की समस्या को लेकर मंगलवार को दोपहर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।

नगर पंचायत बृजमनगंज में कस्बा से सब्जी, फल व पटरी व्यवसायियों को कस्बा से दूर वेंडिंग जोन में भेजने को लेकर उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्याओं से अवगत करवाया। समस्त व्यापारियों की सहमति से विधायक ने निर्णय लिया कि साप्ताहिक बाजार अपने पूर्व निर्धारित स्थान पर जैसे लगता था वैसे ही लगेगा। मुख्य मार्ग छोड़ कर कस्बे में कहीं भी सब्जी व फल की दुकानों लगाई जाए। वेंडिंग जोन में स्वेच्छा से दुकानें लगाई जाए किसी व्यापारी पर वेंडिंग जोन में जाने का दबाव न बनाया जाए। किराए के भवन में दुकानें लगाई का सकती है। ठेला व्यापारी मुख्य मार्ग छोड़ कर ठेला लगा सकते है। समस्याओं के संबंध में विधायक के नेतृत्व में बुधवार को व्यापार प्रतिनिधित्व मण्डल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। विधायक ने कस्बा में भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, रूपनारायण जायसवाल, विष्णु जायसवाल, कुन्नू चौधरी, बबलू जायसवाल, महेश जायसवाल, शिव प्रकाश जायसवाल, आनंद जायसवाल, संजय जायसवाल, अब्दुल सलाम, रवि वर्मा, सूरज कसौधन, श्याम मोदनवाल, राहुल वर्मा, संदीप कसौधन, नासिर सहित अन्य मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!