LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में खेल महोत्सव व मनोरंजन मेले का भव्य समापन

गुरुवार से चल रहा था समारोह

स्वाभिमान जागरण देवरिया l

लार , 13 दिसंबर 2025। कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल, देवरिया में आयोजित खेल महोत्सव एवं मनोरंजन मेले का समापन शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बी .एन. सिंह, प्राचार्य, स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मठ लार के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ बीएन सिंह ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह सहित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. बी एन. सिंह को विद्यालय प्रबंधन की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव और मनोरंजन मेले जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, वहीं मनोरंजन मेले में बच्चों एवं अभिभावकों के लिए अनेक आकर्षक स्टॉल, झूले एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ रहीं, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सफल आयोजन के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई। समारोह का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। इस खेल महोत्सव को वरिष्ठ शिक्षक अभिमन्यु सर की देखरेख में हुआ।कार्यक्रम संपादित करने में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संजीव,  अभिषेक, धर्मेंद्र और सुकृति, एलिजाबेथ, आरती,  रीमा और श्रेया की महती भूमिका में रही तथा इस पूरे कार्यक्रम को  रोशन सर ने संचालित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एन डी देहाती, राम करन कुशवाहा, दिनेश कसेरा, प्रमोद विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह, परसेनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!