उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ग्राम प्रधान अमन शुक्ला ने विधायक को बजरंगबली की मूर्ति भेंट की।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधान राजधानी अमन शुक्ला ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी को प्रतिमा भेंट की । इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर संगम देखने को मिला ग्राम प्रधान ने बताया कि बजरंगबली शक्ति, भक्ति और विश्वास के प्रतीक हैं, और यह प्रतिमा क्षेत्र में सुख समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है । विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस सम्मान के लिए प्रधान अमन शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य लोग एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!