अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी एवं संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कारवाई, 39 बोरा लहसुन बरामद।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महाराजगंज निचलौल सीमा के झूलनीपुर मैं शुक्रवार को नेपाल से अवैध लहसुन को बिना किसी परमिट के भारत लाया जा रहा था सीमा पर कस्टम सशस्त्र सीमा बल, बहुवार पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर तस्करी को असफल कर दिया । भारत सीमा क्षेत्र के कनमिसवा गांव के पास झाड़ी में छुपा कर रखा गया 39 बोरी लहसुन बरामद की गई जबकि तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए ।भगवान चौकी प्रभारी के अनुसार सूचना मिलने पर कस्टम , एस एस बी, समवाय झूलनीपुर और पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित करके दविश दी गई ।इसके बाद अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 499 के पास कनमिसवा नाला पुल के समीप कांबिंग अभियान चलाया गया तलाशी के दौरान झाड़ी में छुपा कर रखी गई 39 बोरी चीनी लहसुन बरामद हुई उसका वजन 1170 किलो है । बरामद लहसुन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।इस दौरान चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह, अंकित यादव ,आनंद यादव ,प्रखर कुशवाहा, एस एस बी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा,सर्वेश यादव विनोद कुशवाहा, देवी चरण ,आनंद प्रकाश, कस्टम इंस्पेक्टर सौरभ मिश्रा, सुधाकर इस बड़ी कार्रवाई में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!