सेमरी ग्राम पंचायत में परफारमेंस ग्रांट घोटाले का खुलासा, 4.54 लाख की पकड़ी गई वित्तीय अनियमितता।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम – पंचायत सेमरी में परफारमेंस ग्रांट से – कराए गए विकास कार्यों में लाखों – रुपये की वित्तीय अनियमितता – उजागर हुई है। शिकायतकर्ता संतोष त्रिपाठी की शिकायत पर हुई जांच में 4,54,220 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को दुरुपयोगित – धनराशि का आधा हिस्सा 2,27,110 रुपये ग्राम निधि प्रथम खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।जांच में पहला मामला एएनएम सेंटर के कायाकल्प कार्य से जुड़ा मिला। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022– 23 में इस कार्य पर 2.80 लाख रुपये – का भुगतान किया गया था, जबकि – वर्ष 2023-24 में उसी कार्य के नाम पर दोबारा 4,28,306 रुपये का भुगतान कर दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि पूर्व भुगतान का उल्लेख सत्यापन रिपोर्ट में नहीं किया गया। जांच अधिकारियों ने इसे स्पष्ट वित्तीय अनियमितता मानते हुए 2.80 लाख रुपये को संदिग्ध भुगतान माना है।
दूसरा मामला रमेश के खेत से सलामत के घर तक आरसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य से संबंधित है। जांच में पाया गया कि कार्य स्थल बदलकर निर्माण कराया गया, जबकि भुगतान पुराने प्रस्तावित स्थल के नाम पर लिया गया। इस मामले में 1,74,220 रुपये की अनियमितता प्रमाणित हुई। वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी ने भी लिखित रूप से अनियमितताओं की पुष्टि की है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने संबंधित जिम्मेदारों को शीघ्र धनराशि जमा कराने के निर्देश देते हुए आगे की कार्रवाई के संकेत दिए हैं।



