जेवर में ब्राह्मण समाज के बालक की हत्या को लेकर जनमानस में आक्रोश। ब्राह्मण समाज ने दिया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
29 मई दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, जनपद महाराजगंज के तत्वावधान मे जेवर,नोएडा के 15 वर्षीय बालक गोपाल शर्मा की नृशंस हत्या के विरोध मे भारी संख्या मे उपस्थित होकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एस डी एम की अनुपस्थिति मे तहसीलदार नौतनवा को दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार के लिए बीस लाख रुपए आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की गई। साथ ही साथ आक्रोश प्रदर्शित करते हुए हत्या की भर्त्सना की गई और मुख्य मंत्री से इस निर्मम हत्या के दोषियों को कठोरतम सजा के साथ ब्राह्मणों को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष भोलेन्द्र मिश्र, नाथ धर दूबे,महासचिव मनोज कुमार त्रिपाठी,प्रांतीय पदाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी मुन्नू पाण्डेय,नौतनवा ब्लॉक अध्यक्ष इंदल तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष गजेन्द्र पाण्डेय, नौतनवा मीडिया प्रभारी राम सागर मिश्र,परिषद के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य भूमिका निभाने वाले मिथिलेश पाण्डेय, परिषद का झंडा उठाकर अग्रिम मोर्चा पर डटे रहने वाले गिरिजा शंकर पाण्डेय ,ग्राम सभा प्रभारी श्री संजय तिवारी, शैलेन्द्र पाठक, प्रधानाचार्य वीरेन्द्र त्रिपाठी,पूर्व प्रधानाचार्य जनार्दन मिश्र,क्षत्रिय महासभा के रणवीर सिंह, समीर सिंह, विनय सिंह, रवि सिंह, आयुष सिंह के साथ अन्य सम्मानित बंधुओं ने भारी संख्या मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।उक्त अवसर पर सभी ने एक सुर से यह आवाहन किया कि जब तक सवर्ण समाज अपनी एक जुटता नहीं दिखाएगा,तब तक इस प्रकार की घटनाएं होती रहेंगी।



