संदिग्ध परिस्थितियों में प्रौढ़ की मौत, पुलिस कर रही तहकीकात।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर कोठी निवासी एक पैतालीस वर्षीय व्यक्ति की सोमवार की देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई, स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण हेतु महाराजगंज भेजा जा रहा है।
उक्त गांव निवासी रामअचल के बेटे की सोमवार को शादी के लिए बारात निकली थी बारात फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में जाना था । उक्त बारात में शंकर पुत्र पारस केवट उम्र लगभग चालीस वर्ष भी गए हुए थे। किंतु अचानक उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई । उनकी मृत्यु से गांव में मातम पसर गया । आनन- फानन में घर के लोग मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण हेतु महराजगंज भेज दिया है । इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा ।



