उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बच्चों के विवाद में दबंगों ने शराब पी कर 12 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा, बच्चे का चल रहा इलाज।

 बच्चे की मां ने थाने में दी तहरीर, लगाई न्याय की गुहार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज
महराजगंज जनपद के सूरपार बनटागिया निवासिनी सीमा पत्नी गोरख ने पुरन्दरपुर थाने में तहरीर देकर अपने ही गांव निवासी पर आरोप लगाया है कि बच्चों के विवाद को लेकर हमारे नाबालिग बच्चे को मार-पीट कर घायल कर दिए।
पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार बीते 27/04/026 को सायं 7 बजे मेरी छोटी बच्ची को बच्चे मार रहे थे तभी मेरा 12 वर्षीय लड़का इंद्रेश अपनी छोटी बहन को बचाने गया इतने में ही रीना पत्नी राजेश, मोनू पुत्र अशरफी व फागू पुत्र पटवारी मेरे लड़के को मारना शुरू कर दिया उक्त लोग शराब पीकर शराब के नशे में मेरे अबोध बच्चे को बेरहमी से मार रहे थे शोरगुल सुनकर मैं मौके पर पहुंचकर देखा कि बच्चे का गला दबाए हुए थे बच्चा छटपटा रहा था किसी तरह से छुड़ाई और टांग कर घर लाई और अस्पताल लेजाकर दवा करा रही हूं। उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और अपने बच्चे की जान व माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!