उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बैंकों की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति एवं औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंकों की लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, निवेश मित्र पोर्टल और पीएम सूर्यघर योजना के तहत ऋऋण स्वीकृक्ति में हो

रही देरी पर शाखा प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं की फाइलों को बिना कारण लंबित रखना विकास में बाधा है और इस पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बैंकों से प्रतिदिन ऋण स्वीकृति व वितरण की रिपोर्ट ली जाए। बैठक में बताया गया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है, अफवाहों से बचने की अपील की गई। सहायक आयुक्त उद्योग ने जानकारी दी कि ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह के तहत 188 एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं, जिससे 2391 करोड़ रुपये का निवेश और 10,490 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने एनआरएलएम समूहों के खाते न खोलने पर बैंकों को फटकार लगाई। निवेश मित्र पोर्टल पर 13,504 में से 13,308 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में एडीएम, एएसपी, बैंक अधिकारी व व्यापारी अनुपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!