लगातार बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट — प्रभारी निरीक्षक खखरेरू ने लोगों से घरों में रहने की अपील
“खखरेरू फतेहपुर आंधी-तूफान और कड़कती बिजली के बीच खखरेरू पुलिस की बड़ी अपील — जान है तो जहान है, बेवजह घरों से बाहर न निकलें”
जनपद फतेहपुर के थाना खखरेरू क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बिगड़ते मौसम और बढ़ते खतरे के बीच प्रभारी निरीक्षक खखरेरू विद्या प्रकाश सिंह ने क्षेत्रवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मौसम का मिजाज लगातार खतरनाक होता जा रहा है। तेज हवाओं, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के चलते किसी भी समय हादसा हो सकता है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें और बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें।
पुलिस प्रशासन द्वारा खेतों में काम कर रहे किसानों, सड़क किनारे मौजूद राहगीरों और खुले स्थानों पर खड़े लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। साथ ही टूटे बिजली तारों, पेड़ों और कमजोर दीवारों से दूर रहने की हिदायत दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके।
खखरेरू पुलिस की इस जनहित अपील को क्षेत्र के लोगों ने सराहा है। लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।
प्रभारी निरीक्षक विद्या प्रकाश सिंह की अपील
● घरों में सुरक्षित रहें
● अनावश्यक बाहर न निकलें
● बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
● बिजली के तारों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें
● किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दें
“सतर्कता ही सुरक्षा है” — प्रशासन की अपील, खराब मौसम को हल्के में न लें



