उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डीसीसी बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय साख समिति (डीसीसी) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री – सूर्यघर योजना तथा स्वयं – सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद – का ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) मार्च 2026 में बढ़कर 69.58 प्रतिशत हो गया है, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत के मानक से अधिक है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी – ने बैंकर्स एवं संबंधित विभागों की सराहना की। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के

अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 मेंs शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने चालू वित्तीय वर्ष के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण एवं समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित करनेके निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदनों पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित निस्तारण और स्वीकृतके ऋणों के शीघ्र वितरण के निर्देश दिए। साथ ही जून माह में प्रस्तावित स्वनिधि महोत्सव एवं विशेष अभियान में बैंकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा में पात्र लाभार्थियों के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा शीघ्र ऋण स्वीकृति के निर्देश दिए गए। स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने एवं क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2027-28 की संभाव्यता युक्त ऋण योजना तैयार करने हेतु विभागों एवं बैंकों से आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्रा, आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक सुधीर पाण्डेय, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक दीपा पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे। उप

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!