LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा
रोपनछपरा में 19 को आएंगे ब्रज भूषण शरण सिंह

एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण
लार विकास खंड के रोपन छपरा में स्वर्गीय ठाकुर भद्रसेन सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय समारोह में पहले दिन 19 जनवरी को कैंसरगंज के पूर्व सांसद व कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह का आगमन होगा। इस दिन वाद विवाद, प्रतियोगिता, स्वाशथ्य शिविर और विज्ञान प्रदर्शनी का अतिथिगण निरीक्षण करेंगे।
रोपन छपरा गांव में 20 जनवरी को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आएंगे। हलांकि अभी उनका प्रोटोकाल नहीं आया है। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टण्डन और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह ने दी है।



