
स्वाभिमान जागरण मईल। आज स्थानीय बीआरसी भागलपुर (मईल) में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय ‘ हमारा आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संदीप कुमार सिंह प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत प्रमुख भागलपुर ने अपने संबोधन में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश में भागलपुर को प्रथम स्थान पर ले जाने के लिए अपनी ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास भी उनके बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक है। विद्यालय केवल पढ़ने लिखने के केंद्र नहीं बल्कि भावी जीवन की नींव हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की चित्र पर संदीप कुमार सिंह , सूरज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
वक्ता के तौर पर बबलू पाण्डेय ने बच्चों के बुनियादी शिक्षा को उनके सफल जीवन का नींव बताया। तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर सूरज कुमार ने कहा कि तीन से छः साल के बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु निर्धारित दक्षताओं में उनको प्रवीण किया जाए। जिसमें एजुकेटर तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक संकूल से चयनित पांच निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य नारायण गुप्ता, अर्चना सिंह, पंकज यादव, आशुतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, कृष्ण पाण्डेय, अरुण तिवारी,रामानुज, परमात्मा कुमार सिंह, संजय पांडे, धीरज मिश्रा,गौरव आनंद,आलोक कुमार,रत्नेश मिश्रा व हरेराम यादव आदि उपस्थित रहे।



