उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया गया जागरूक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर चल रहा है। जिसके तीसरे दिन प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर पूरे गांव का भ्रमण किया। साथ ही गांव में श्रमदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। शिविर में प्रतिभा करने वाले छात्रों ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए जानकारी दी। जिससे उन्हें विभिन्न बीमारियों से मुक्ति मिल सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश नारायण पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को जीवन में सीखने का मौका मिलता है। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा आने वाली कठिनाइयों से निपटने का भी अवसर मिलता है। देश और समाज को लेकर चलने से आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। कार्यक्रम अधिकारी श्री किशुन राम व राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति रही।

शिविर संचालन अवनीश कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर कुल भाष्कर वरुण, विश्वेश कुमार,विजय कुमार गुरुंग, अशफाक अहमद, नूर आलम, संजय, नेहा, शिवानी, दिवाकर , महिमा, महिमा चौधरी अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!