भागलपुर में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

रविशंकर तिवारी /स्वाभिमान जागरण
स्थानीय भागलपुर ब्लॉक के बीआरसी केंद्र मईल में एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक वह दीप है जो दिशा एवं दशा बदलने का काम करता है, बुनियाद को मजबूत करता है, आज स्थिति है कि प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल विद्यालय बनाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है। आज विद्यालयों में प्रधान एवं अन्य लोगों के सहयोग से बाउंड्री वॉल, खेलकूद, शौचालय, पानी की सुविधा है एवं साथ-साथ अध्यापक भी मेहनत करके छात्रों को प्राथमिक विद्यालयों की ओर पढ़ने के लिए रुझान बढ़ा रहे हैं l


इस अवसर पर बच्चों ने फरूवाही नृत्य एवं दहेज प्रथा का एकांकी प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश कुमार ,डॉ राम मनोहर मणि त्रिपाठी, डॉक्टर जनार्दन कुशवाहा, सुशील सिंह, अरुण तिवारी, धीरज मिश्रा, परमात्मा सिंह, भगवान यादव, संजय पांडे, संदीप यादव, नागेंद्र यादव, अरुण कुमार सिंह, रामानुज यादव, राजकुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



