देवाश्रम मठ लार के महंत ने डीएम सहित 46 जगहों पर भेजा पत्र
संस्था का अब करेंगे स्वयं संचालन

स्वाभिमान जागरण देवरिया
जिले के देवाश्रम मठ लार में महंत के पद को लेकर स्वामी भगवान गिरी ने जिलाधिकारी देवरिया सहित कुल 46 जगहों पर अपना पत्र प्रेषित कर यह घोषणा किए हैं कि देवाश्रम मठ लार से जुड़ी सभी संस्थाओं का संचालन वे स्वयं करेंगे।
महंत स्वामी भगवान गिरी ने अपनी अस्वस्थता के चलते 25 मई 2023 को सब रजिस्ट्रार सलेमपुर के समक्ष पाँवर ऑफ अटैर्नी लिखकर महा निर्वाणी पंचायती अखाड़ा के साधु स्वामी अभयानन्द गिरी को संस्था के संचालन की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद 5 फ़रवरी 2026 को स्वामी भगवान गिरी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने स्वयं को स्वस्थ घोषित करते अपने अधिकार वापस करने की घोषणा किया था। इसके बाद स्वामी भगवान गिरी ने महानिर्वाणी अखाड़ा परिषद व जिलाधिकारी सहित कुल 46 जगहों पर पत्र भेजकर अपने अधिकार वापस लेने की घोषणा की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर देवाश्रम मठ के महंत पद के विवाद की जांच सलेमपुर की तहसीलदार अलका सिंह द्वारा की जा रही है। दोनों पक्ष को पत्रावली व साक्ष्य सहित उपस्थित होने का समय दिया गया है।
इस बीच महानिर्वाणी अखाड़ा के श्री महंतों की गठित संगठन (पंच )ने मामले का संज्ञान लिया है और स्वामी भगवान गिरी को उनके पत्र का जवाब दे दिया है और अपने निर्णय से दोनों महंतो को अवगत करा दिया है।
इस संबंध में स्वामी अभयानन्द गिरी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वे देवाश्रम मठ लार पर नहीं मिले और फोन भी नहीं उठा रहे हैं।



