उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

एसआरएम टीम ने बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज में रविवार को एसआरएम (SRM) की एक टीम बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। टीम ने इन स्वास्थ्य सुविधाओं का विधिवत जायजा लिया।
निरीक्षण टीम में डॉ. एम.एम. त्रिपाठी और डॉ पंकज त्रिपाठी शामिल थे। उन्होंने क्षेत्र के कुल 18 स्वास्थ्य केंद्रों और सेंटरों की जांच की।
इस दौरान, टीम ने चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति,केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, लैब टेक्नीशियन (LT) की मौजूदगी, प्रसव सुविधाएं, टीकाकरण कार्यक्रमो का मूल्यांकन किया। साथ ही, यह भी देखा गया कि आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं या नहीं। जहां कहीं समस्याएं पाई गई वहां उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। टीम के आने से स्वास्थ्य केंद्रों में हड़कंप मचा रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!